समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
शशि कांत राय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय एवं न्यायिक दंडाधिकारी सह समिति के सचिव काजल सोनेवाला के कुशल मार्गदर्शन में रविवार को दलसिंहसराय के रेलवे स्टेशन परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता कुमारी रंभा सिंह ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों के कल्याण हेतु नालसा द्वारा बनाए गए स्कीम एवं अनुसूचित जनजातियों के संरक्षण एवं उनके अधिकारों के सशक्तिकरण हेतु नालसा द्वारा बनाए गए स्कीम के बारे में रेल अधिकारियों, कर्मचारियों, यात्रियों आदि को विस्तारपूर्वक बताया। मौके पर जागरुकता शिविर में रेल अधिकारियों, कर्मचारियों, यात्रियों समेत पारा विधिक स्वयं सेविका सुप्रिया भारती एवं आमलोगों मौजूद थे।
आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद: माननीय मंत्री श्रवण कुमार
-बिहारशरीफ में आपदा पीड़ित परिवार को माननीय मंत्री ने दिया चेक पटना। 13 जुलाई ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग...






















