समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
मुखिया के द्वारा पंचायत सचिव के खिलाफ आमरण अनशन की घोषणा करते ही जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से सचिव को पंचायत से मुक्त कर अंकित कुमार को दिया पदभार।
प्रखंड के मालपुर पुरवारी पट्टी पंचायत के पंचायत सचिव तेज नारायण राय के मनमानी रवैये एवं योजना को लटकाये रखने सहित पंचायत में समय नहीं देने के कारण उनके स्थानांतरण को लेकर पंचायत के मुखिया महेश्वर राम ने गत दिनों पहले 1 नवम्बर से प्रखंड कार्यालय पर आमरण अनशन करने की लिखित आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी व जिला पंचायत राज पदाधिकारी समस्तीपुर को दिया था।
इसी दौरान निर्धारित तिथि आज शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय दलसिंहसराय परिसर पर मुखिया महेश्वर राम आमरण अनसन पर बैठे गए। इसकी जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने समाहरणालय समस्तीपुर , जिला पंचायत प्रशाखा के ज्ञापांक-4575 दिनांक-26/10/2024 जिला पंचायत राज पदाधिकारी समस्तीपुर का पत्र मुखिया संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो, भाकपा अंचल सचिव विनोद कुमार समीर, एटक जिला महासचिव राम विलास शर्मा, के मौजूदगी में मुखिया महेश्वर राम को देते हुए बताया कि पंचायत सचिव तेज नारायण राय को तत्काल प्रभाव से मालपुर पुरवारी पट्टी पंचायत से मुक्त करते हुए पंचायत सचिव का प्रभार अंकित कुमार को दिया गया है। उक्त आदेश जारी होने पर मुखिया महेश्वर राम ने अपना आमरण अनशन समाप्त किया।






















