=जिलाधिकारी विशाल राज, ने Place of Safety के बच्चों के साथ दीप जलाकर, उनके बीच मिठाइयां, पाठ्य सामग्री बांटकर व उपहार देकर खुशी जताई
= माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत व रेडक्रास सोसायटी के सचिव मिक्की साहा ने भी खुशी बांटते हुए शुभकामनाएं दी
वीरेंद्र चौहान/बीरेंद्र पांडेय, नजरिया न्यूज संवाददाता, 29अक्टूबर।
बिहार में दीपावली पर्व पर शुभकामनाएं और खुशी बांटने की परंपरा है।इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी किशनगंज ने लेस ऑफ सेफ्टी जुलजुली में धूमधाम से दीपावली उत्सव मनाया ।
जिलाधिकारी -सह-अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, विशाल राज Place of Safety के बच्चों के साथ दीप जलाकर एवं बच्चों को मिठाइयां, पाठ्य सामग्री व उपहार देकर खुशी बांटी।
रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन सह माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत ने भी इस मौके पर खुशी व सामग्री बांटते हुए शुभकामनाएं दी। बच्चे उत्साहित दिखे। इस दौरान बच्चे के चेहरे पर सुकून भरी मुस्कान दिखाई दी ।
*जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा:*
दीवाली रोशनी और खुशियों का प्रतीक है। ये पर्व हमारे जीवन में बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर रोशनी की जीत का प्रतीक है। दीवाली खासकर बच्चों के लिए बेहद खास होती है। उन्होंने सभी बच्चें को बधाई व शुभकामनाएं दी।
चेयरमैन डॉ इच्छित भारत ने भी बच्चों को दीपावली की बधाई दी। और अपने अपने घरो से रहकर परिवार संग नहींं रह रहे हैं उन्हें अपने परिवार की कमी न हो, उसे त्योहार कहा। रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा दीपावली सुरक्षित मनाने का निर्णय लिया है।
यह पर्व खुशी का पर्व है। इसे हम सबको मिलकर मना रहे है।
रेडक्रॉस के सचिव मिक़्क़ी साहा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से मन को काफी खुशी मिलती है । दीपावली मनाकर सभी लोगों और बच्चों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। बच्चों से आग्रह भी किया की आप सभी पटाखे से दूरी बनाकर रहें। दीए जलाकर दीवाली मनाए ।
इस अवसर पर रवि शंका तिवारी धनन्जय जायसवाल सुमित साहा व रेडक्रॉस के सदस्य भी मौजूद थे ।





















