वीरेंद्र चौहान/ दुर्केश सिंह, , नजरिया न्यूज, बिहार, 28अक्टूबर।
लॉरेंस बेश्नोई गैंग के द्वारा सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी गई है। जिस बाबत उन्होंने केंद्र से सुरक्षा उन्होंने माँगी है। पप्पू यादव लंबे समय से बिहार से संसद सदस्य रहे हैं। वे पत्रकारों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।उन्हें सुरक्षा मिलनी ही चाहिए।

उल्लेखनीय है कि लारेंस विश्नोई 18वर्षों से अधिकतम समय जेल में बंद रहा है। वह रिटायर्ड पुलिस का पुत्र है। उसका पुश्तैनी घर सौ एकड़ निजी पैतृक कृषि भूमि के बीच में स्थित है। उसे इस समय गुजरात के साबरमती जेल मे रखा गया है। उसके गैंग में सूटरों की संख्या 700 से अधिक बताई जाती है।
कहा जाता है कि विश्व की सबसे मंहगी पिश्तौल से उसके शूटर लैस हैं। फिलहाल सच सामने आना बाकी है, क्योंकि 18 वर्षो में अधिकतम समय वह जेल में है।























