- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शिव शक्ति शिवालय तेगछिया द्वारा किया गया द्वादश ज्योर्तिलिंगम अध्यात्मिक दर्शन मेला का सप्ताहिक आयोज
नजरिया न्यूज ताराबारी/अररिया। -हर हर महादेव, जय शिव, जय शिव, बोलबम बोलबम के जयघोष से द्वादश ज्योतिर्लिंगम दर्शन मेला गूंजायमान हो रहा है। अररिया प्रखंड के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शिव शक्ति शिवालय तेगछिया द्वारा द्वादश ज्योर्तिलिंगम अध्यात्मिक दर्शन मेले के बीच सुबह शाम महा आरती में श्रद्धालुओं की जनसैलाब भीड़ उमड़ रही है। सुबह आठ बजे व संध्या छह बजे द्वादश ज्योतिर्लिंगम के महाआरती का अद्भुत नजारा व मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। श्रद्धालु व ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों द्वारा शंख, डमरू, करताल आदि करतल ध्वनि से बारहों दिव्य धाम का आनंद मिल रहा है।
शिव भक्त शिवलिंगों पर बेलपत्र, फुल, गंगाजल, चंदन आदि लगाकर महाआरती लीन हो रहे हैं। आकर्षक व मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर रहा है। इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र का माहौल पूर्णतया भक्ति में बना है। शुक्रवार प्रातः कालीन आरती व संध्याकालीन आरती में श्रद्धालुओं की जनसैलाब उमड़ी पड़ी । इस दौरान बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी संस्था के भाई-बहन मौजूद रहे। बुधवार को ब्रह्माकुमारी भाई बहनों द्वारा विधिवत रुप से फीता काटकर द्वादश ज्योर्तिलिंगम अध्यात्मिक दर्शन मेले का उद्घाटन किया गया था। आकर्षित रूप से सुशोभित बैद्यनाथ, भीम शंकर, केदारनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, नागेश्वर, ओंकारेश्वर, रामेश्वर, सोमनाथ, त्रियम्बकेश्वरम, काशी विश्वनाथ, घृष्णेश्वर सहित द्वादश ज्योर्तिलिंगम का एक साथ दर्शन कर श्रद्धालु भक्तजन धन्य हो रहे हैं। इस दौरान सभी मंदिरों का प्रारूप को यहां प्रदर्शनी के तौर पर बेहतर तरीके से सजाए गए हैं।
दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। आयोजन सह फिल्म प्रोड्यूसर बीके चांद मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी 29 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसके अलावे दिन भर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिले सहित पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी भाई बहन पहुंच रहे हैं।






















