- सदर प्रखंड के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तेगछिया में आयोजित दर्शन मेला में भक्ति संगीत व रिकॉर्डिंग डांस से श्रद्धालु हो रहे मन मुग्ध
नजरिया न्यूज़ ताराबारी/अररिया। अध्यात्मिक दर्शन मेला के तीसरे दिन शुक्रवार को मुंबई के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में लोगों की जनसैलाब उमड़ पड़ी। नियत समय संध्या छह बजे महा आरती के साथ कार्यक्रम अगाज किया गया। सदर प्रखंड के तेगछिया गांव स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित इस अध्यात्मिक दर्शन मेला में मुंबई से आए क्रेजी ग्रुप की प्रस्तुति से लोग आनंदित होता रहा। ग्रुप के निदेशक शिवार्थ जी के निर्देशन में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। 
कैप्शन- 1. क्रेजी ग्रुप द्वारा तेगछिया में प्रस्तुत कार्यक्रम के बीच कलाकार
नन्हें मुन्ने कलाकारों द्वारा जोखिम भरे नृत्य लोगों को आनंदित करता रहा। वहीं बच्चों द्वारा प्रस्तुत पुलिस व नशाखुरानी ग्रुप की सराहनीय पेशकश व नृत्य तथा नवदुर्गा की अद्भुत झांकी हजारों की भीड़ को खामोश कर दिया। साथ ही कार्यक्रम के कार्यक्रम के बीच बेगूसराय से आए बीके कंचन बहन, मोतिहारी के अरेराज पहुची बीके मीना बहन, मुजफ्फरपुर से आए
कैप्शन – 2. अध्यात्मिक दर्शन मेला में कार्यक्रम का लुफ्त उठाते श्रद्धालु
बीके प्रफुल्ल भाई जी, डॉक्टर फनीशचंद्र, मुंबई से पधारे प्रसिद्ध गायक हरीश मोयल, प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर हेमंत आचार्य, फिल्म प्रोड्यूसर सह आयोजक चांद मिश्रा, किशनगंज जिला संचालिका बीके सुमन दीदी, कटिहार बारसोई से पहुंचे बीके गणेश भाई जी आदि ने नशा मुक्ति का संदेश देते स्वर्णिम भारत निर्माण की बात कही।
कार्यक्रम के शुभारंभ के बीच गणेश वंदना के साथ क्रेजी ग्रुप के अद्भुत प्रस्तुति लोगों को भाव विभोर करता रहा। आयोजक चंद मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम आगामी 29 अक्टूबर तक संध्या सात बजे से दस बजे तक जारी रहेगा।






















