रविश कुमार आफिशियल, यू ट्यूब चैनल पर इस खबर से संबंधित है बड़ी अपडेट
=साथ ही सुर्खियों में आने वाले अपराध मामलों में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई की मुखर निंदा की गई है
*दुर्केश बहादुर सिंह
संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज*
बहराइच में हुई हिंसा मामले में यूपी में सरकार चला रही बीजेपी की अच्छी-खासी किरकिरी होती दिख रही है। क्योंकि बीजेपी के ही विधायक सुरेश्वर सिंह ने पार्टी के एक नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है।
जानकारी के मुताबिक सुरेश्वर सिंह महसी सीट से विधायक हैं। याद दिलाना होगा कि बहराइच हिंसा में गोली लगने से राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी।
बहराइच हिंसा को लेकर सोशल मीडिया से लेकर अखबारों में भी राजनीतिक बयानबाजी काफी तेज है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि बहराइच हिंसा में बीजेपी का हाथ है और बीजेपी के लोगों ने बहराइच में जानबूझकर दंगा कराया है।
इस मामले में पुलिस 70 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी।
क्या कहा है विधायक ने?
सुरेश्वर सिंह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विधायक का कहना है कि जब वह कुछ अन्य लोगों के साथ प्रतिमा विसर्जन यात्रा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस जा रहे थे तो अर्पित श्रीवास्तव और उसके साथ शामिल लोगों ने उनके काफिले पर पत्थरबाजी और फायरिंग की।
बीजेपी के विधायक के द्वारा अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के बाद राजनीतिक माहौल बेहद गर्म हो गया है।
विधायक ने एफआईआर में कहा है कि अर्पित श्रीवास्तव और अन्य आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से पत्थर फेंके थे और यह घटना रात 8 से 10 बजे से बीच की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और इसके लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।






















