=35वर्षौ से कांग्रेस पार्टी की कर रहीं प्रचार, मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी का भी मिला आशीर्वाद, रोड शो में लिया भाग
मीरा प्रवीण वत्स, विशेष संवाददाता, नजरिया न्यूज, 23अक्टूबर।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्होंने 23 अक्टूबर को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से अपना पर्चा भी दाखिल किया।
पर्चा दाखिल करने से पहले उन्होंने एक रोड शो किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वो पिछले 35 साल से चुनाव प्रचार कर रही हैं. लेकिन पहली बार अपने लिए वोट मांग रही हैं।
वहीं राहुल गांधी ने बहन के लिए प्रचार करते हुए कहा कि वायनाड के अब दो सांसद हैं, एक औपचारिक और एक अनौपचारिक।
दरअसल वायनाड सीट से पहले राहुल गांधी सांसद थे। उन्होंने दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ा था।वायनाड और रायबरेली। अब पार्टी ने उनकी बहन प्रियंका गांधी के चुनावी डेब्यू के लिए वायनाड सीट को चुना है।
राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”वायनाड के लोगों के लिए मेरे दिल में खास जगह है। मैं उनके प्रतिनिधि के तौर पर अपनी बहन से बेहतर किसी उम्मीदवार की कल्पना नहीं कर सकता था। मुझे उम्मीद है वो वायनाड की ज़रूरतों के लिए जी-जान से काम करेंगी और संसद में एक मजबूत आवाज़ बन कर उभरेंगीं।
फिलहाल अगर प्रियंका गांधी जीतती हैं तो गांधी परिवार के मौजूदा तीनों सदस्य सांसद हो जाएंगे। राहुल गांधी ने लोकसभा के सदस्य हैं जबकि उनकी मां सोनिया गांधी राज्यसभा में हैं।






















