समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
व्यवहार न्यायालय दलसिंहसराय के अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण प्रसाद के आकस्मिक निधन हो जाने को लेकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बिनोद कुमार समीर, सचिव प्रभात कुमार चौधरी एवं कोषाध्यक्ष अनिल कुमार ने गुरुवार को गोसपुर स्थित उनके निवास पर उनके परिजनों को अधिवक्ता संघ की ओर से दस हजार रुपये की सहायता राशि दिया गया।
वंही संघ के अध्यक्ष बिनोद कुमार समीर ने बताया कि अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता स्व लक्ष्मी नारायण प्रसाद बीमार चल रहे थे जो गत दिनों पहले उनकी असामयिक निधन हो गई।संघ के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।मौके पर सचिव प्रभात कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
पटना – बांकीपुर उपचुनाव के लिए रालोजपा के स्टार प्रचारक बने सूरज यादव
नजरिया न्यूज़, पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश महासचिव एवं नरपतगंज प्रखंड के पलासी निवासी सूरज यादव को...






















