समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
अनुमंडल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में अनुमंडलीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।उक्त बैठक में नया राशन कार्ड निर्गमन एवं ऑफलाइन या ऑनलाइन नाम जोड़ने सम्बंधितआवेदन करने की जानकारी दी गई।
साथ ही विक्रेताओं के द्वारा उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण खाद्दन आपूर्ति करने, विक्रेताओं को गोदाम तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था एवं आगामी दीपावली को लेकर किरासन तेल की उपलब्धता, गेंहू के बदले मोटा राशन सहित अन्य महत्वपूर्ण विंदुओं पर चर्चा की गई।मौके पर अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड के माननीय प्रमुख, राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, जिला पार्षद सहित सभी प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी, गोदाम प्रबंधक एवं अन्य पदाधिकारियों मौजूद थे।
किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज। महान पुरुषों ने क्या कहा है, उससे महत्वपूर्ण उनके जीवन को जीने की कोशिश।...



















