नज़रिया न्यूज़ (विकास प्रकाश), अररिया।
आगामी 14 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय अररिया परिसर में इस वर्ष का अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर लगेगा।
यह राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के आलोक मे आयोजित किया जा रहा है।
यह जानकारी जिला व सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह की हवाले से अवर न्यायधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने दी है।
बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर के माध्यम से पक्षकार अपने सुल्हानिये प्रकृति के मामलो का निपटारा आपसी सहमति व समझौता के आलोक में कर सकेंगे।
इसमे कोर्ट के क्रिमिनल वाद, फैमिली कोर्ट से जुड़े मामले, बिजली व वन विभाग से संबंधित मामले सहित जिले में कार्यरत सभी बैंकों के ऋण बकाया की वसूली से संबंधित मामले शामिल है।
अवर न्यायधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने अधिक से अधिक न्यायार्थियों से अपील किया है कि वे अपने सुल्हानिये मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर के पटल पर लाकर वादों का निपटारा कर लाभान्वित हो सकते है।






















