नज़रिया न्यूज़ (विकास प्रकाश/विवेक प्रकाश), अररिया।
बिहार के महामहिम राज्यपाल बिहार द्वारा भेजे गए बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ राहत सामग्री का वितरण शुक्रवार को रेड क्रॉस सोसायटी अररिया के मानद सचिव प्रहलाद शरण वर्मा के निर्देश पर रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा अररिया द्वारा किया गया।
बताया गया कि शुक्रवार को जिले के कुर्साकाटा प्रखंड अंतर्गत सौर गांव पंचायत के सौरगांव में कुल 60 बाढ़ पीड़ितों के बीच एक एक हाइजीन किट, किचन सेट, एवं तिरपाल वितरित किया गया है।
रेड क्रॉस सोसायटी के मानद सचिव प्रहलाद शरण वर्मा ने बताया कि सौरगांव पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह के उपस्थिति में यह वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में रेड क्रॉस से जुड़े सरवर आलम, विश्वनाथ प्रसाद भगत, मनोज कुमार साह आदि उपस्थित थे।
सुदूर गांव में रेड क्रॉस सोसाइटी राहत सामग्री पहुंचाने में तत्पर रहा है।






















