नजरिया न्यूज़ अररिया। महेंद्र प्रताप, कमांडेंट 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अररिया के निदेशन में 52वीं वाहिनी द्वारा लगातार स्वच्छता का विशेष अभियान 4.0 के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों में जागरूकता फ़ैलाने हेतु सफाई का अभियान चलाया जा रहा है| इसी क्रम में दिनांक 16/10/2024 को वाहिनी मुख्यालय परिसर और उसके आस-पास के इलाके में स्वच्छता अभियान चलाया गया |
जिसमे बलकर्मियों द्वारा वाहिनी के प्रशिक्षण क्षेत्र की साफ़-सफाई की गई| कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री महेन्द्र प्रताप, कमांडेंट, 52वी वाहिनी ने बताया कि स्वच्छता का विशेष अभियान 4.0 के अंतर्गत अररिया के साथ-साथ अररिया के सीमावर्ती इलाकों में लोगों के जागरूकता हेतु 02 अक्टूबर से प्रारंभ होके 31अक्टूबर तक चलाया जाएगा| इस अभियान के अंतर्गत सार्वजानिक परिवहन केंद्रों/प्रमुख सडकों/रेलवे ट्रैकों/पर्यटन स्थलों/धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई का आयोजन लगातार किया जा रहा है | इसके अलावा स्कूलीय विद्यार्थियों के बीच जागरूकता हेतु यह कार्यक्रम सीमावर्ती स्कूलों में भी आयोजित कराई जा रही है| श्री महेन्द्र प्रताप ने बताया कि इस अभियान के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को “स्वछता ही सेवा अभियान” “स्वच्छता का विशेष अभियान 4.0” के प्रति प्रोत्साहित करना है| जिससे सब बढ़-चढ़ कर इस अभियान में भाग लें और हमारा घर, गाँव व नगर स्वच्छ बन सकें| इस दौरान श्री पी० एन सिंह उप कमांडेंट, श्री उदय कुमार उप कमांडेंट, निरीक्षक प्रकाश चंद पाण्डेय सहित अन्य बलकर्मी मौजूद रहे |
प्रमुख बिंदु :
1. स्वच्छता का विशेष अभियान 4.0: 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए चलाया जा रहा है.
2. कमांडेंट श्री महेंद्र प्रताप के निदेशन में यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करना है.
3. इस अभियान के तहत 52वीं वाहिनी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया जा रहा है.
4. इस अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार हो सके।