• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
दिल्ली – माननीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में नया बीआईएस अधिनियम 2016 व्यापार करने में आसानी को और मजबूत करेगा और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को गति देगा

दिल्ली – माननीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में नया बीआईएस अधिनियम 2016 व्यापार करने में आसानी को और मजबूत करेगा और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को गति देगा

October 15, 2024

अररिया पलासी बरहट चौक के पास 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

September 1, 2026

अररिया -पलासी डेहटी उत्तर पंचायत में सहयोग शिविर, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

September 1, 2026

August 31, 2026

लंबे समय से बीमार चल रहे चिल्हनिया पंचायत के पूर्व मुखिया मो. आसिफ का निधन, शाहनवाज आलम ने जताया शोक

August 31, 2026

अररिया पलासी झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलनिकासी के अभाव में सड़कों पर जलजमाव से परेशानी

August 30, 2026

बौरिया में जैनब गर्ल्स एकेडमी का आगाज, शिक्षा के साथ तरबियत पर जोर

August 30, 2026
अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

August 29, 2026
जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम

जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम

August 28, 2026
सुंदरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु

सुंदरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु

August 28, 2026
32.5 किलो गांजे की बड़ी खेप बरामद, पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ तस्कर

32.5 किलो गांजे की बड़ी खेप बरामद, पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ तस्कर

August 28, 2026
रक्षा सूत्र के साथ लिया पवित्रता और रक्षा का संकल्प

रक्षा सूत्र के साथ लिया पवित्रता और रक्षा का संकल्प

August 28, 2026
हिंदू बहन ने मुस्लिम भाई की कलाई पर बांधी राखी, पेश की भाईचारे की मिसाल

हिंदू बहन ने मुस्लिम भाई की कलाई पर बांधी राखी, पेश की भाईचारे की मिसाल

August 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 2, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

दिल्ली – माननीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में नया बीआईएस अधिनियम 2016 व्यापार करने में आसानी को और मजबूत करेगा और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को गति देगा

by Kumar Shrivastav
October 15, 2024
0
दिल्ली – माननीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में नया बीआईएस अधिनियम 2016 व्यापार करने में आसानी को और मजबूत करेगा और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को गति देगा
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 555

94 प्रतिशत भारतीय मानकों को आईएसओ और आईएसई मानकों के साथ सुसंगत बनाया जा रहा है : प्रल्हाद जोशी*

= भारतीय मानक ब्यूरो ने विश्व मानक दिवस मनाया

प्रतिभा सिंह, नज़रिया न्यूज संवाददाता,14 अक्टूबर।

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने आज नई दिल्ली में विश्व मानक दिवस के मौके पर अपने मुख्य संबोधन के दौरान कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं तक पहुंच प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की भलाई गुणवत्तापूर्ण उत्पादों तक पहुंच पर निर्भर करती है जबकि उद्योग की वृद्धि और लाभ सीधे तौर पर इन उच्च गुणवत्ता वाले सामानों की मांग से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक समग्र दृष्टिकोण है जो उपभोक्ताओं और उत्पादकों की आपसी निर्भरता को बताता है और मजबूत एवं गुणवत्ता वाले इकोसिस्टम को बढ़ावा देता है।

श्री जोशी ने देश को उसकी उत्कृष्टता के लिए पहचान दिलाने और भारत को वैश्विक मानकों के साथ खुद को जोड़ने के प्रयास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बीआईएस को गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि वैश्विक व्यापार में योगदान के साथ भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, ‘मेड इन इंडिया’ लेबल को बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर ब्रांड इंडिया को स्थापित करने में बीआईएस की बहुत बड़ी भूमिका है।

श्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में, नया बीआईएस अधिनियम 2016 व्यापार करने में आसानी को और मजबूत करेगा और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को गति देगा। उत्पादों के मानकीकरण में बीआईएस के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए, श्री जोशी ने कहा कि आज 22,300 से अधिक मानक लागू हैं और 94 प्रतिशत भारतीय मानकों को आईएसओ और आईएसई मानकों के साथ सुसंगत बनाया जा रहा है।
श्री जोशी ने उल्लेख किया कि आज 732 उत्पादों में से 174 क्यूसीओ को अनिवार्य बीआईएस प्रमाणन के लिए अधिसूचित किया गया है, जबकि 2014 तक 106 उत्पादों के लिए केवल 14 गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं के सशक्तिकरण के लिए मानकों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। श्री जोशी ने कहा कि सरकार के लिए चुनौती बीआईएस द्वारा शुरू किए गए गुणवत्ता कार्यक्रमों में नागरिकों के बीच व्यापक रुचि और जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि हमें एक ऐसा मानक स्थापित करना होगा, जहां उपभोक्ताओं को किसी भी उत्पाद को खरीदने से पहले आईएसआई और बीआईएस प्रमाणीकरण सत्यापित करने के लिए जागरूक किया जाए, यह हमारे लिए एक चुनौती है।

श्री जोशी ने कहा कि भारत, जो वर्तमान में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, को मानकों में सुधार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए क्योंकि वे समाज की रीढ़ के रूप में कार्य करते हैं जो उत्पादों और सेवाओं में सुरक्षा, गुणवत्ता सुनिश्चित करते हैं और विश्वास सुनिश्चित करते हैं। मानक तकनीकी प्रगति, औद्योगिक विकास और समाज के कल्याण के लिए मुख्य स्रोत के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार दोनों को सुविधाजनक बनाते हैं और आर्थिक विकास और पर्यावरणीय स्थिरता दोनों में योगदान करते हैं।

श्री जोशी ने कहा कि व्यवसायों के लिए मानकों में प्रक्रियाओं, प्रणालियों में सुधार, अपशिष्ट को कम करना और अन्य बाजारों के साथ अनुकूलता के माध्यम से ग्राहकों की संतुष्टि को बढ़ावा देना शामिल है, जबकि उपभोक्ताओं के लिए मानक उत्पादों की विश्वसनीयता, स्थायित्व, सुरक्षा और अंतर-संचालनीयता सुनिश्चित करना शामिल है।

अपने संबोधन के दौरान, उन्होंने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई), दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र (टीईसी) और ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) जैसे अन्य मानक विकास संगठनों (एसडीओ) की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र और एक मानक की अवधारणा सर्वोपरि हो जाती है, जिससे एकीकृत मानक ढांचे की दिशा में काम करने वाले हितधारकों के बीच समन्वय और तालमेल सुनिश्चित होता है।

कार्यक्रम के दौरान, श्री जोशी ने बीआईएस ऐप 3.0 लॉन्च किया। बीआईएस केयर ऐप उपयोगकर्ताओं को सशक्त बनाने के लिए वन-स्टॉप यूटिलिटी प्लेटफॉर्म है। यह न केवल बीआईएस प्रमाणित उत्पादों और हॉलमार्क वाले आभूषणों की प्रामाणिकता को सत्यापित करने का साधन प्रदान करता है, बल्कि कम गुणवत्ता वाले उत्पादों और बीआईएस मानक चिह्नों के दुरुपयोग के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी प्रदान करता है। बीआईएस केयर ऐप का नया संस्करण 3.0 में अपग्रेड किया गया है, जिसमें कई नई विशेषताएं हैं, जिनका उद्देश्य विशेष रूप से मानकों और प्रमाणन से संबंधित हितधारकों के लिए प्रासंगिक जानकारी की दृश्यता बढ़ाना है।
श्री जोशी ने उपभोक्ताओं के लिए गुणवत्ता के बारे में अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए क्वालिटी क्वेस्ट गेम के साथ-साथ बीआईएस के मानकों को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों पर एक फिल्म भी लॉन्च की। विश्व मानक दिवस के अवसर पर, उन्होंने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मानकों के बारे में जानकारी प्रसारित करने के लिए संदर्भ पुस्तकें जारी कीं और बीआईएस द्वारा निर्मित कॉमिक पुस्तकें भी देश भर के मानक क्लबों को वितरित की जाएंगी।

समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा, भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव सुश्री निधि खरे, अपर सचिव श्री भरत खेड़ा, बीआईएस के महानिदेशक श्री प्रमोद कुमार तिवारी उपस्थित थे। इस अवसर पर सरकार, उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख हितधारक भी उपस्थित थे।

Share this on WhatsApp
Share208Tweet130Share52
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

by Office Araria
August 31, 2026
0

​खेल के मैदान पर उतरीं बेटियां: फारबिसगंज से जिला स्तर तक प्रतिभा निखारने की अनूठी पहल ​​फारबिसगंज में दौड़ीं बेटियां:...

अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

by Office Araria
August 29, 2026
0

नजरिया न्यूज़,अररिया। विकाश प्रकाश। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट प्रेस एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी अररिया के संयुक्त...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1

अररिया पलासी बरहट चौक के पास 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

September 1, 2026

अररिया -पलासी डेहटी उत्तर पंचायत में सहयोग शिविर, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

September 1, 2026

August 31, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया पलासी बरहट चौक के पास 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
  • अररिया -पलासी डेहटी उत्तर पंचायत में सहयोग शिविर, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामीणों की उमड़ी भीड़
  • (no title)
  • लंबे समय से बीमार चल रहे चिल्हनिया पंचायत के पूर्व मुखिया मो. आसिफ का निधन, शाहनवाज आलम ने जताया शोक
  • अररिया पलासी झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलनिकासी के अभाव में सड़कों पर जलजमाव से परेशानी

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In