नज़रिया न्यूज अररिया, 14 अक्टूबर 2024।
दिनांक 14/10/2024 को सुबह 8:45 बजे विद्यालय खुलने पर पता चला कि विद्यालय के उत्तर भाग में बने टिन शेड की छत से अधिकांश टिन गायब हैं। जब छत पर बने प्रीफ़ैब्रिकेटेड हॉल को खोला गया, तो पाया गया कि उस हाल का उत्तर-पश्चिम कोना और पास की खिड़की क्षतिग्रस्त थी और हाल से 6 पंखे और स्मार्ट क्लास के तीन उपकरण गायब थे।
विद्यालय बंद करने से पहले सभी वस्तुएँ सुरक्षित थी।
शिक्षा विभाग के निदेशानुसार दिनांक 09/10/2022 के दिन विद्यालय दुर्गा-पूजा के अवसर पर 4 दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। विद्यालय बंद करते समय उपर्युक्त सारी वस्तुएँ अपने स्थान पर ही थीं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चोरी इसी छुट्टी के चार दिनों के दौरान हुई है। विद्यालय में नाइट गार्ड की सुविधा नहीं होने के कारण हमेशा विद्यालय में चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।
विद्यालय में पहले भी होती रही है चोरी
इससे पहले भी विद्यालय में बराबर चोरी की घटना होती रहती है, जिसकी सूचना समय-समय पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय की तरफ़ से दिया गया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि अररिया टाउन थाना को सूचना दिया गया है और संबंधित पदाधिकारी को लिखित आवेदन दी जा रही है।























