- सर्वसम्मति से समाजसेवी सचिन दुग्गड़ को सम्मानित संरक्षक व उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया
- सर्वसम्मति से पूजा कमिटि को भंग कर दिया गया
नज़रिया न्यूज़ (विकास प्रकाश/विवेक प्रकाश), अररिया।
जिला मुख्यालय अररिया के चित्रगुप्त नगर वार्ड 21 स्थित श्री लक्ष्मीनारायण श्री चित्रगुप्त श्री बजरंगबली मंदिर प्रांगण में पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी आगामी 03 नवंबर 2024 को श्री श्री 108 कर्मो के लेखा जोखा रखने वाले पितामह चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा।
इस बात की जानकारी श्री लक्ष्मीनारायण श्री चित्रगुप्त श्री बजरंगबली मन्दिर के महासचिव रामाकांत जायसवाल ने दी है।
श्री लक्ष्मीनारायण श्री चित्रगुप्त श्री बजरंगबली मन्दिर के महासचिव रामाकांत जायसवाल ने बताया कि रविवार 13 अक्टूबर 2024 को उनकी अध्यक्षता में मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक मे सर्वसम्मति से चौदह (14) महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया है।
इसमे मुख्य रूप से आगामी 03 नवंबर को धूमधाम से श्री चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना करने के निर्णय का स्वागत किया गया।
इस पूजन कार्य मे चित्रांश परिवार की सक्रिय भूमिका रहेगी।
इसमे पूर्व वर्षो की तरह इस वर्ष भी शाही खिचड़ी का महाभोग परसाद का वितरण करने का निर्णय लिया गया है।
महासचिव रामाकांत जायसवाल ने बताया कि सर्वसम्मति से यह भी पारित किया गया कि मंदिर कमिटि के सम्मानित संरक्षक के रूप में समाजसेवी सचिन दुग्गड़ व कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मंदिर कमिटि के कर्मठ व जुझारू उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा उर्फ दीपू को मनोनीत किया गया है।
वही, सर्वसम्मति से वर्ष 2023 में एक वर्ष के लिए बनाया गया पूजा कमिटि को भंग कर दिया गया है।
श्री लक्ष्मीनारायण श्री चित्रगुप्त श्री बजरंगबली मन्दिर के महासचिव रामाकांत जायसवाल ने बताया कि सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया है कि महाभोग का परसाद श्री चित्रगुप्त पूजन के दिन ही दोपहर एक बजे से संध्या 05 बजे तक वितरित किया जाएगा।
जबकि चंदा कलेक्शन हेतु टीम गठित किया गया है, जो 20 अक्टूबर से चंदा आदि कार्यो मे सक्रिय रहेंगे।
बैठक में श्री लक्ष्मीनारायण श्री चित्रगुप्त श्री बजरंगबली मन्दिर के संरक्षक क्रमशः आनन्द मोहन प्रसाद सिन्हा, सत्येन नाथ शरण, विनोद प्रसाद सहित श्री लक्ष्मीनारायण श्री चित्रगुप्त श्री बजरंगबली मन्दिर के उपाध्यक्ष सह कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा उर्फ दीपू, श्री लक्ष्मीनारायण श्री चित्रगुप्त श्री बजरंगबली मन्दिर पूजा कमिटि के पूर्व अध्यक्ष मनीष कुमार रॉय, श्री लक्ष्मीनारायण श्री चित्रगुप्त श्री बजरंगबली मन्दिर पूजा कमिटि के पूर्व उपाध्यक्ष फणीन्द्र रंजन कुमार उर्फ कन्हैया, लक्ष्मीनारायण श्री चित्रगुप्त श्री बजरंगबली मन्दिर पूजा कमिटि के पूर्व संयुक्त सचिव अमित कुमार उर्फ जय, श्री लक्ष्मीनारायण श्री चित्रगुप्त श्री बजरंगबली मन्दिर कमिटि व पूजा कमिटि के अंकेक्षक विनीत प्रकाश, समाजसेवी झूलन प्रसाद श्रीवास्तव के अलावा यश कुमार आदि मौजूद रहे।






















