नजरिया न्यूज़ अररिया आरएस हीरा। एक बाइक सवार ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी, इलाज के दौरान मौत हो गयीl सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया l मृतक की पहचान
अररिया आरएस के स्व विबिन बिहारी पटेवा के 45 वर्षीय पुत्र जय प्रकाश पटेवा के रूप में हुई हैl जो प्लाई फेक्ट्री मे कार्य करते थे l
परिजनों ने बातया रोज के तरफ गुरुबार के रात मे प्लाई फेक्ट्री से काम कर के अपने घर साइकिल से आने के क्रम मे अररिया आरएस के तरफ से मोटरसाइकिल सवार दो लोग
तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये lदुर्घटना के बाद घायल मजदूर को धक्का मारने वाले बाइक सवार दो युवक बाइक छोर कर भाग गए l
वही अन्य लोगों के द्वारा घायल जय प्रकाश पटेवा की सूचना परिजनों को दिया गया l
जहां ईलाज के दौरान
अररिया सदर के डा स्थितियों को देखते हुय वेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया l जहाँ इलाज के क्रम घायल की मौत हो गया l घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया हैl
इस घटना के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैl
मृतक के एक पुत्र और बेटी हैं जिनका पढाई चल रहा था lमृतक परिवार का भरण पोषण प्लाई फेक्ट्री मे मजदूरी कर के चल रहा था l इस मामले में थानाध्यक्ष अजीत कुमार चौधरी ने बताया कि बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई हैl शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है l पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई किया जा रहा है l
रानीगंज:अररिया – कोटा में जेईई की तैयारी कर रही रानीगंज की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिवार ने उठाए सवाल
नजरिया न्यूज़, रानीगंज/अररिया। बलराम बिश्वास। रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16 स्थित पंजियार टोला की रहने वाली 17 वर्षीय...






















