नज़रिया न्यूज़ जोगबनी/अररिया। जोगबनी से सटे नेपाल के सीमावर्ती इलाके में एक घर में छापेमारी के दौरान लाखों रुपए के नकली नोट बरामद हुए हैं। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जिसने दावा किया है कि जोगबनी में करोड़ रुपए से ज्यादा नकली नेपाली नोट खपाए गए हैं।
मामले की जांच जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने कहा है कि नकली नोटों के स्रोत और अन्य सहयोगियों की पहचान करने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी।
इस घटना ने सीमा पार नकली मुद्रा के अवैध व्यापार के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है।






















