- 01 लाख रुपए जुर्माना
नजरिया न्यूज़। विवेक प्रकाश (अधिवक्ता सह पत्रकार) अररिया। जोकीहाट पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था के बीच विभिन्न ब्रांड के 261 लीटर विदेशी शराब बरामद मामले को लेकर एडीजे सह उत्पाद के स्पेशल जज-02 संतोष कुमार गुप्ता ने ट्रेक्टर ड्राइवर वीरबल कुमार तांती को 07 साल कारावास की सज़ा सुनाई। गुप्त सूचना के आधार पर जोकीहाट थाना के सअनि बसंत कुमार सदल बल के साथ एनएच 327 ई पक्की सड़क बकरा पुल के समीप जोकीहाट मे ट्रेक्टर ट्रेलर की तलाशी लिये, जिसमे विभिन्न ब्रांडों के विदेशी शराब 261 लीटर बरामद किया गया था। आरोपी ट्रेक्टर ड्राइवर को जुर्माना के रूप में एक लाख रुपये जमा करने का आदेश दिया है। जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर 06 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास की सज़ा भुगताने का आदेश भी है।
यह सजा स्पेशल उत्पाद मुकदमा संख्या 645/2024 मे सुनाया गया है। सज़ा पाने वाला वीरबल कुमार तांती बेगूसराय जिले के मुस्फील थाना क्षेत्र के तुलसीपुर वार्ड- 15 का निवासी हैं।
सरकार की ओर से उत्पाद के स्पेशल पीपी रामानंद मंडल ने बताया कि यह बरामदगी 15 जनवरी 2024 के शाम 04 बजकर 55 मिनट की है। वचाब पक्ष से लीगल एड डिफेन्स कॉउंसिल के डिप्युटी चीफ दुखमोचन यादव थे।





















