नज़रिया सम्वाददाता बारसोई कटिहार।
नगर पंचायत बारसोई के वार्ड संख्या 6 के वार्ड पार्षद चंद्रकला देवी के निधन से वार्ड पार्षद का पद रिक्त हो गया है। बताते चलें कि चंद्रकला देवी एक वयोवृद्ध महिला थी। उसकी उम्र लगभग 80 वर्ष बताई जाती है। पिछले कई महीने से बीमार होने के चलते उन्होंने रविवार संध्या को अंतिम सांस ली
वहीं वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि एवं चंद्रकला देवी के पुत्र विनोद मंडल में कहा कि हम लोगों ने बहुत प्रयास किया परंतु अपनी मां को नहीं बचा पाए। वहीं स्वर्गीय चंद्रकला देवी के निधन के उपरांत नगर पंचायत के प्रतिनिधियों, कर्मियों और पदाधिकारी ने उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। तथा उन्हें नम्र श्रद्धांजलि देते हुए मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने कहा कि उनके निधन से हमें गहरा शोक हुआ है। वृद्ध होने के साथ-साथ चंद्रकला चाची अनुभवी थी। और उनके अनुभव का लाभ नगर पंचायत को मिल रहा था। परंतु उनके अचानक चले जाने से बारसोई बासियों को झटका लगा है। वहीं उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।























