नजरिया न्यूज कुर्साकांटा संवाददाता रंजन राज।
कुर्साकांटा प्रखंड के प्रमुख कार्यालय में प्रमुख प्रतिनिधि सुशील सिंह की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक में बाढ़ प्रभावित पंचायतों में बाढ़ सहायता व राशि भेजे जाने को लेकर चर्चा की गयी। प्रमुख प्रतिनिधि सुशील सिंह ने सदस्यों से कहा कि वाजिब लोगों को बाढ़ सहायता का लाभ मिले,
इसे लेकर समिति के सदस्य सजगता से कार्य करें। बाढ़ राहत को लेकर भ्रमण कर प्रभावित का आंकलन करें।राहत सामग्री व सहायता को लेकर किसी को परेशानी न हो मुआवजा पीड़ित परिवार को मिले, बाढ़ प्रभावित पंचायतों में खासकर महादलित परिवार व पीड़ित गरीब परिवार किसी भी सूरत में बाढ़ मुआवजा सूची से वंचित नहीं रहे।
इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची बनाने में पारदर्शिता का ध्यान रखते हुए, बाढ़ मुआवजा सूची निर्माण में जनप्रतिनिधियों को शामिल करने की मांग की गई है। प्रमुख प्रतिनिधि सुशील कुमार सिंह ने कहा कि प्रखंड के बाढ़ प्रभावित परिवार बाढ़ मुआवजा सूची से वंचित नहीं रहे। सूची का निर्माण जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सूची का निर्माण हो बैठक में मौजूद पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि से अंचल कार्यालय में परिमार्जन, दाखिल खारिज, जमीन का रसीद सहित जमीन संबंधी अन्य कार्यों के निष्पादन में अंचल कार्यालय में कर्मचारी व दलालों द्वारा भोले भाले ग्रामीणों का शोषण करने की बात कही इस मामले में प्रमुख श्री सिंह ने बताया कि अंचल कार्यालय की मनमानी पर रोक लगेगी, परिमार्जन, दाखिल खारिज सहित अन्य कार्यों में ली जा रही अवैध उगाही पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की बात कही गई। प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पंचायतों व वार्डों की सूची को प्रदर्शित करने की मांग की है।
बैठक में उप प्रमुख प्रतिनिधि मो हन्नान, पंसस मुन्ना सिंह, बिजली देवी, शिवनारायण यादव, रामराज साह, प्रमोद तिवारी, मो कासिम, नक्षत्र सदा, पंसस प्रतिनिधि डायमंड वर्मा, परमानंद मंडल, कृपानंद मंडल, मो कैसर सहित अन्य मौजूद रहे।






















