- जिला जज हर्षित सिंह ने एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया।
- अधिक से अधिक पौधों का वृक्षारोपण होना एवं उन्हें संरक्षित रखना हम सबों का पहला कर्तव्य है: अवर न्यायाधीश सह डीएलएसए सचिव रोहित श्रीवास्तव
नजरिया न्यूज़ ( विवेक प्रकाश )अररिया। एक पेड़ मां के नाम के तहत अररिया जिला जज हर्षित सिंह ने पूरे डीजे डिविजन एवं सीजीएम डिविजन के साथ मिलकर न्यायालय परिसर में स्थित न्याय वाटिका में पौधरोपण कार्य को संपन्न किया। शनिवार को पटना हाई कोर्ट एवं भारत सरकार कानून व न्याय मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार अररिया न्यायालय परिसर के न्याय वाटिका में कई फलदार पौधे एवं छायादार पौधों का पौधरोपण किया गया। 
फोटो परिचय:- पौधा रोपण करते जिला जज हर्षित सिंह
पौधरोपण के मौके पर जिला जज हर्षित सिंह ने बताया कि इस पौधरोपण कार्यक्रम को ज्यादा से ज्यादा सफल बनाने के लिए सभी को एक पेड़ मां के नाम के तहत लगाना चाहिए, इससे बदलते परिवेश व मौसम को संतुलित रखने के लिए पौधारोपण होना अनिवार्य है।
अवर न्यायाधीश सह डीएलएसए सचिव रोहित श्रीवास्तव ने इस मौके पर कहा कि अधिक से अधिक पौधों का वृक्षारोपण होना एवं उन्हें संरक्षित रखना हम सबों का पहला कर्तव्य है। साथ ही हम सबों को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
पौधरोपण के मौके पर फ़ैमिली जज उज्ज्वल कुमार सिंहा, एडीजे-02 संजय कुमार राय, स्पेशल जज एक्साइज-01 राजीव रंजन सिंह, स्पेशल जज एक्साइज-02 संतोष कुमार गुप्ता, एडीजे-06 सह स्पेशल जज पॉक्सो अजय कुमार, एडीजे-04 रवि कुमार, सीजेएम अमरेन्द्र प्रसाद, डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव,
जेजेबी प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट प्रति राय सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण के अलावा लोक अभियोजक लक्ष्मीनारायण यादव, वरीय अधिवक्ता विनोद प्रसाद, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पाण्डेय, महासचिव कामाख्या यादव, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तपन बनर्जी, महासचिव छंगूरी मंडल, लीगल एड डिफेन्स कॉउंसिल चीफ विनय कुमार ठाकुर, वन विभाग के रेंजर राधेश्याम सहित कई अधिवक्ता व कोर्टकर्मी मौजूद रहे।






















