नज़रिया न्यूज़ (विकास प्रकाश) अररिया।
आगामी 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेन्टल हेल्थ डे के अवसर पर मंडल कारा अररिया मे मानसिक रूप से विचाराधीन बंदी/काराधीन बंदी के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने की बात को ले न्यायमण्डल स्थित पुराने सीजेएम बिल्डिंग के प्रथम तल पर संचालित डीएलएसए कार्यालय में बैठक आयोजित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला जज हर्षित सिंह के निर्देश पर अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने की।
बैठक में आगामी 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेन्टल हेल्थ डे के अवसर पर मंडल कारा अररिया मे मानसिक रूप से विचाराधीन बंदी/काराधीन बंदी के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
बैठक में सीएस डॉ केके कश्यप, जेल ड्रेसर संजीत कुमार दीपक, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट प्रवीण कुमार, जेल डॉक्टर नीरज कुमार के सायक्लोजिस्ट शुभम कुमार आदि उपस्थित दिखे।
फोटो:- सीएस व डॉक्टर के साथ मीटिंग करते डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव






















