नजरिया न्यूज कुर्साकांटा संवाददाता रंजन राज।
दुर्गा पूजा को लेकर कुआडी़ थाना परिसर में शुक्रवार को करीब 4 बजे संध्या थाना अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष दुर्गा पूजा त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था, सौहार्द वातावरण बनाए रखने को लेकर सभी समुदाय के लोगों से विभिन्न पहलुओं पर चर्चा किए।
थाना अध्यक्ष ने पूजा में, साफ सफाई, यातायात व्यवस्था पर विशेष रूप से चर्चा की गई। दुर्गा पूजा के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने वाले मनचले को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों की कमेटियों से आग्रह किया गया कि साउंड सिस्टम पर नियंत्रण रखेंगे, किसी भी तरह का असामाजिक भड़काऊ गाना नहीं बजाएं और वॉलंटियर की तैनाती रखेंगे।
वहीं सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर पैनी नजर रखने को कहा गया। इस दौरान विधि व्यवस्था से जुड़े कई मामलों पर चर्चा की गई। मौके पर मुखिया बीना देवी उप मुखिया अजीम, सरपंच पूजा देवी, जिला परिषद रघु सिंह, पूर्व सरपंच सीताराम यादव, निक्कू यादव, मनोज पासवान,मुरली माही, खुर्शीद अनवर, मजहर आलम सहित पूजा समिति के लोग मौजूद थे।






















