नजरिया न्यूज अररिया। उत्पाद विभाग की टीम को एक बड़ी सफलता मिली जहां भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ पिकअप वैन और उसके चालक और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग के उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा के अनुसार ये जब्त की कार्रवाई जोकीहाट के काकन चौक के पास की गई है। उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया कि हमारी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सिल्लीगुड़ी से विदेशी शराब का बड़ा खेप अररिया होकर गुजरने वाला है।
इसी को लेकर एक टीम गठित की गई जिसमें थाना अध्यक्ष सदर श्री सत्य विजय कुमार, के साथ सब इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी के साथ उत्पाद पुलिस बल शामिल थे।
इसी को लेकर टीम ने एनएच 327 ई पर जोकीहाट थाना क्षेत्र के काकान चौक के करीब नाके बंदी की थी। तभी एक पिकअप वैन बीआर 06 जीजी 2807 को रोका गया तो उसपर सब्जी मैं खीरा लोड था जब तलाशी ली गई तो नीचे छुपाकर विदेशी शराब रखा गया था।
अधीक्षक ने बताया कि वैन में हेवर्ड्स बीयर 5 थाउजेंड के 1296 पीस मिले। जांच के बाद पता चला कि ये शराब कुल 648 लीटर था। वैन के साथ उसके चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इस कार्रवाई में उत्पाद विभाग के पदाधिकारी और जवान शामिल थे। गिरफ्तार चालक गौतम कुमार जो गाड़ी मालिक भी है और दूसरा सहयोगी बिहारी बाबू दोनो की उम्र 21 वर्ष बताया गया है। दोनो समस्तीपुर का निवासी बताया जा रहा है दोनो गिरफतार युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।






















