आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज।
रानीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रानीगंज के जमुना घाट कृष्ण मंदिर के आसपास चेकिंग अभियान चलाते हुए करीब 35 मवेशी जप्त एवं 20 मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है यह मवेशी तस्करी के लिए ले बंगाल जा रहा था या कहीं और यह जांच का विषय है वही सात वाहन भी जप्त किए गए हैं जिसमें कल कुछ वाहन बिना नंबर के थे।
गिरफ्तार मवेशी तस्कर में आशीष कुमार पिता स्वर्ग दिलीप यादव चंडीस्थान कुमारखंड जिला मधेपुरा निवासी, मोहम्मद जमील पिता मोहम्मद तजरूख थाना पिपरा जिला सुपौल निवासी, मो समीम पिता स्वर्गीय अनवर अली हिंगवा थाना भरगामा अररिया, सिकंदर यादव पिता स्व जागो यादव थाना मुरलीगंज जिला मधेपुरा, गयानंद यादव पिता स्वर्गीय बिसन यादव ग्राम जोरगामा थाना मुरलीगंज जिला मधेपुरा, मो सहादत पिता मो भुटाय मल्लोपट्टी भरगामा वार्ड 7 जिला अररिया निवासी,मो मुकीम पिता स्व: अबू बकर बिशनपुर बाजार कुमारखंड थाना जिला मधेपुरा निवासी,
मो निजाम पिता स्व इसान, बिशनपुर बाजार थाना कुमारखंड जिला मधेपुरा निवासी, मो मजलुम पिता अब्दुल मजीद ग्राम फुलकाहा वार्ड 21 थाना जदिया जिला सुपौल निवासी, मोहम्मद जमील खां पिता मो अकमल खां ग्राम हरीपत्ती थाना पिपरा जिला सुपौल, संजय राम पिता गोरख राम ग्राम डुमरिया वार्ड 3 थाना मुरलीगंज जिला मधेपुरा, मो गफ्फार पिता मो सुलेमान हिंगुवा वार्ड 14 थाना भरगामा जिला अररिया, मनोज कुमार साह पिता स्व महेश साह हिंगवा वार्ड 12 थाना भरगामा जिला अररिया,मो सगिर पिता मो उरफान गोविंदपुर वार्ड 1 थाना जड़िया जिला सुपौल, मो जाबिर पिता मो कमरुद्दीन गम्हरिया वार्ड 12 थाना भरगामा जिला अररिया निवासी, अबु सरवर खान पिता स्व अशरफ मल्लोपट्टी वार्ड नंबर 3 थाना भरगामा जिला अररिया निवासी, बृजेश यादव पिता गयानंद यादव ग्राम जोरगामा वार्ड 2 थाना मुरलीगंज जिला मधेपुरा निवासी, शमशेर खान पिता जमल खान ग्राम पिपरा थाना पिपरा जिला सुपौल निवासी, कुद्दुस पिता मो खलील ग्राम मल्लोपत्ती वार्ड नंबर 7 थाना भरगामा जिला अररिया निवासी । जानकारी के मुताबिक यह सभी पशु पशु तस्कर रानीगंज थाना क्षेत्र के रास्ते पशु पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे जप्त पशु में भैंस के अलावे गाय हुआ बछड़ा भी शामिल है थानाध्यक्ष निर्मल यादवेंद्र ने गुरुवार की संध्या जरूरी कार्रवाई के बाद सभी पशु तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजने की बात कही साथ ही जप्त पशु को गौशाला भेजे जाने के लिए आगे की कार्रवाई करने की बात कही हैं






















