अमरोहा – भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति *अमरोहा* के सभी सम्मानित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अवगत कराना है कि *कल दिनांक 27 सितंबर 2024* को विभिन्न किसानी मुद्दों को लेकर भा. कि. यू. लोकशक्ति की मासिक पंचायत सुबह *11 बजे* से *ब्लॉक प्रांगण तहसील धनौरा जिला अमरोहा* में आयोजित की जाएगी ।
जिसमें किसानों की प्रमुख मांगों से शासन प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। संगठन की ओर से एक ज्ञापन माननीय *मुख्यमंत्री के नाम उप जिलाधिकारी धनौरा तहसील जिला अमरोहा* को सौपा जाएगा l
अतः सभी सम्मानित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में 11:30 बजे तक पहुंचने की कृपा करें l इस मासिक बैठक का नेतृत्व डॉक्टर सुमित कुमार नागर राष्ट्रीय सचिव के द्वारा किया जाएगा||
इस मासिक बैठक में कुछ जिम्मेदारी दी जाएगी अतः सभी अमरोहा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहुंचे और भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय सचिव डॉ सुमित कुमार नागर के द्वारा अधिकारियों से वार्तालाप की जाएगी||
इस मासिक बैठक में *बिजली विभाग के अधिकारी पेंशन के अधिकारी धनौरा एसडीओ* आदि उपस्थित अधिकारी रहेंगे अतः *जिस किसी किसान की इन विभाग के द्वारा संबंधित समस्या है वह लिखकर* लाएं||






















