नजरिया न्यूज़ भोजपुर। जिले के चांदी थाना क्षेत्र के सकड्डी-नासरीगंज पथ पर चांदी चौक के समीप बालू लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी बहन के साथ सड़क पार कर रहे मासूम को रौंद दिया। इस घटना में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि बहन को मामूली चोटें आई है और वह बाल बाल बच गयी। मृतक मासूम की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के नरवीरपुर पंचायत के वार्ड 13 निवासी रंजीत पंडित का 5 वर्षीय पुत्र सत्यम के रूप में की गई। घटना बुधवार की सुबह 8 बजे की है जब वह अपनी बहन के साथ चांदी चौक के दुकान पर सामान लेने जा रहा था इसी बीच सड़क पार करने के दौरान बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सकड्डी-नासरीगंज पथ को चांदी चौक के समीप आगजनी करते हुए बांस बल्लो से घेरकर जाम कर दिया। इधर सड़क दुर्घटना में बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही चांदी थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशितों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे। जाम छुड़ाने पहुंचे चांदी पुलिस बल को आक्रोशितों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा।उनका कहना था कि अतिव्यस्ततम चांदी बाजार इलाके से बालू लदी ट्रकें फर्राटा भरती निकलती है और बार बार सड़क दुर्घटना में लोगों के जान गंवाने के बाद भी चांदी पुलिस कोई एक्शन नही ले रही है।उल्टे बालू लदे ट्रको से वसूली करती है।
पटना – बांकीपुर उपचुनाव के लिए रालोजपा के स्टार प्रचारक बने सूरज यादव
नजरिया न्यूज़, पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश महासचिव एवं नरपतगंज प्रखंड के पलासी निवासी सूरज यादव को...






















