- विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर स्वास्थ्य संस्थानों पर होंगे कई कार्यक्रम
- परिवार नियोजन सेवाओं की जानकारी देकर, उपलब्ध कराई जायेगी इच्छित सेवाओं
नजरिया न्यूज़ अररिया, 25 सितंबर ।
जनसंख्या स्थिरीकरण संबंधी प्रयासों की मजबूती के लिये परिवार नियोजन व यौन स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 26 सितंबर को विश्व गर्भनिरोधक दिवस का आयोजन किया जाता है. परिवार कल्याण व परिवार नियोजन कार्यक्रम के साथ मातृ-शिशु स्वास्थ्य संबंधी उपायों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से आपयोजित विश्व गर्भनिरोधक दिवस के मौके पर जिले में जागरूकता संबंधी कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इस क्रम में गर्भ निरोध के उपलब्ध साधनों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए योग्य लाभार्थियों तक सुलाभता पूर्वक संबंधित सेवाएं उपलब्ध करायी जायेगा. इसे लेकर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष आयोजन किये जायेंगे.
गर्भनिरोधक साधनों की सही जानकारी जरूरी
विश्व गर्भनिरोधक दिवस के संबंध में सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने बताया कि परिवार नियोजन व सुरक्षित यौन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है. हर एक व्यक्ति तक गर्भनिरोधक साधनों की सही जानकारी व संबंधित सेवाएं प्रदान करना स्वास्थ्य विभाग का प्राथमिक लक्ष्य है. इसे लेकर योग्य दंपतियों को नि:शुल्क गर्भनिरोध संबंधी सेवाएं, काउंसिलिंग की सेवा दी जा रही है. युवाओं व महिलाओं को इसके इस्तेमाल के लिये खासतौर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है. गर्भनिरोध संबंधी साधनों का सही उपयोग व्यक्तिगत स्वास्थ्य के साथ-साथ जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रयासों की मजबूती के लिये जरूरी है. उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को विश्व गर्भनिरोधक दिवस के सफल आयोजन को लेकर जरूरी निर्देश दिये गये हैं.
सहजता पूर्वक उपलब्ध होगी संबंधित सेवाएं
जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम संतोष कुमार ने कहा कि मौके पर जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी, अंतरा, माला-डी छाया सहित गर्भनिरोध संबंधी अन्य सेवाएं सहजता पूर्वक लोगों को उपलब्ध कराने के लिये निर्देशित किया गया है. सभी आशा के लिये एक अंतरा, एएनएम को के लिये 02 आईयूसीडी, स्टाफ नर्स के लिये 02 आईयूसीडी व सभी सीएचओ को कम से कम एक अंतरा संबंधी सेवा योग्य लाभुकों को उपलब्ध कराने लक्ष्य निर्धारित किया गया है. प्रखंड स्तर पर सभी बीसीओ को इसके अनुश्रवण की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
आशा व सेविका योग्य दंपतियों को करेंगी जागरूक
डीसीएम सौरव कुमार ने कहा कि विश्व गर्भनिरोधक दिवस के मौके पर जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेगी. इसके सफल आयोजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आशा व आंगनबाड़ी सेविकाओं की भूमिका अहम होगी. आशा व आंगनबाड़ी सेविका अपने संबंधित क्षेत्र में योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन साधनों के प्रति जागरूक करते हुए नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में आयोजित शिविर के माध्यम से उन्हें इच्छित सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। सहयोगी संस्था पीएसआई इंडिया के प्रबंधक सत्येंद्र नारायण ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे. जो योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन संबंधी सेवाओं की जानकारी देते हुए संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। वरीय स्वास्थ्य अधिकारियों के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम का अनुश्रवण किया जायेगा।






















