आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज।
बुधवार की सुबह के लगभग आठ बजे अररिया सुपौल मुख्य मार्ग रानीगंज थाना क्षेत्र छतियोना पंचायत स्थित सोरा पुल के समीप तेज रफ्तार से जा रही बाईक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पूर्व से लगी ट्रैक्टर से टकड़ा गई। ट्रैक्टर से टकड़ाने के बाद बाईक पर सवार दोनों युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। रानीगंज थाना पुलिस घटना स्थल पहुंचकर दोनों युवक की शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया है।
फोटो कैप्शन – दुर्घटनाग्रस्त बाइक
युवक की पहचान रानीगंज थाना क्षेत्र खरहट पंचायत वार्ड 12 निवासी प्रवेश कुमार पिता जैहरु राय व राजा मंडल पिता राजकिशोर मंडल के रुप में हुई है।
घटना के सन्दर्भ में बताया जा रहा है रानीगंज अररिया मुख्य मार्ग छतियोना पंचायत स्थित सौरा पुल के समीप सिमेंट से लदा ट्रैक्टर टायर पंचर होने के कारण सड़क के किनारे लगा हुआ था। बुधवार की सुबह के लगभग आठ बजे तेज़ रफ़्तार से जा रही बाईक अनियंत्रित होकर पूर्व से लगा ट्रैक्टर से पिछे से जाकर टकड़ा गई । ट्रैक्टर से टकराने के बाद बाईक पर सवार दोनों युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।युवक की मौत के बाद परीवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। जबकि दोनों युवक की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।बताते चलें की रानीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न सड़क पर बराबर सड़क दूर्धटना हो रही है। सड़क दूर्धटना में दर्जनौ लोगौ की मौत हो चुकी है।






















