नज़रिया न्यूज (माला मिश्रा), जोगबनी/विराटनगर।
आमजनों को आए दिन विभिन्न प्रकार के करों को लेकर होने वाली परेशानियों के समाधान और उन समस्याओं से निबटने को लेकर जोगबनी के कारोबारियों और टैक्स पेयर्स को अब, अन्यत्र भटकना नहीं पड़ेगा।
ऐसे कारोबारियों और टैक्स दाताओं के समस्याओं का समाधान और उचित सलाह सीमावर्ती शहर जोगबनी में मिलेगी।
दरअसल जोगबनी निवासी विजय तापड़िया की बहू के अंकित तापड़िया की धर्मपत्नी मिनाक्षी तापड़िया ने सालासर कॉम्प्लेक्स के थर्ड फ्लोर पर सीए मिनाक्षी झावर तापड़िया के नाम से अपना कार्यालय एक समारोह में खोली।
चार्टर्ड अकाउंटेंट कार्यालय शुभारंभ के मौके पर पूर्व विधायक जाकिर हुसैन खान, पूर्व जोगबनी नप के मुख्य पार्षद भोला शंकर तिवारी, वार्ड पार्षद प्रभात सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्धजन मौजूद थे ।
मौके पर मिनाक्षी तापड़िया ने बताया कि उनके कार्यालय में टैक्स कंसल्टिंग, ऑडिटिंग, अकाउंटिंग, जीएसटी से संबंधित सेवाएं और अन्य सेवाएं प्रदान की जाएगी।
पहले इन सेवाओं के लिए जोगबनी के कारोबारियों को दूसरे शहरों में या फिर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के सहयोगियों से अपरोक्ष रूप से सेवाएं ली जाती रही है, जिसे आर्थिक नुकसान के साथ साथ समय का भी नुकसान होता था।






















