नजरिया न्यूज़ अररिया। हनुमंत नगर वार्ड संख्या 15 निवासी व्यवसायी रंजीत भगत की सिलीगुड़ी के एक होटल में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन सिलीगुड़ी पहुंचे व पोस्टमार्टम के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस की कस्टडी से मृतक का शव लेकर अररिया पहुंचे। इधर घटना को लेकर परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अररिया नगर थाना निवासी सुर्दशन भगत के पुत्र रंजीत भगत मोबाइल बिजनेस से जुड़े जिले के बड़े बिजनेसमैन थे। अपनी कंपनी के आयोजित सेमिनार में सिलीगुड़ी के लातागुड़ी स्थित ड्रीमलैंड होटल अररिया से शनिवार को पहुंचे थे। सेमिनार के बाद रात का खाना खाने के बाद साढ़े 11 बजे अपने रूम में एक अन्य व्यक्ति के साथ आराम कर रहे थे।
इसी दौरान एक बजे के बाद होटल के उक्त कमरे से सटे बालकोनी से अररिया निवासी रंजीत भगत का शरीर नीचे पार्किंग लेन में मृत पाया गया. इसके बाद घटना की जानकारी पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली। जहां मृतक रंजीत भगत के साथ रुके कंपनी से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ के बाद उनके शव को स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया व परिजनों को पश्चिम बंगाल द्वारा घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। शव के पहुंचते ही परिजनों की चीत्कार से पूरा हनुमंत नगर मोहल्ला गमगीन हो गया। लोगों का तांता मृतक के घर पर लगा रहा। मृतक रंजीत भगत अपने पीछे पत्नी, दो बेटे, एक भाई का परिवार व अपने बूढ़े मां-बाप को छोड़ गये हैं। मौके पर पूर्णिया सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार व उनकी पत्नी, जय भगत, राजेंद्र भगत, अमर सिन्हा, नरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत
नजरिया न्यूज़ नरपतगंज,अररिया। नरपतगंज थाना क्षेत्र के गोरराहा चौक पर बीते दिनों सरेशाम हुई गोलीबारी और मारपीट की घटना से...






















