नजरिया न्यूज फारबिसगंज/अररिया। जिला प्रशासन व अनुमंडल प्रशासन द्वारा ईद-ए-मिलादुलनबी/जुलूसे मोहम्मदी की पूर्व संध्या पर विधि-व्यवस्था के मद्देनजर पूरे फारबिसगंज शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला पदाधिकारी अनिल कुमार व पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। फोटो परिचय : फ्लैग मार्च मैं शामिल हुए डीएम, एसपी, एसडीओ एवं अन्य
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज शैलजा पांडे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश साहा, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी रामबाबू, जिला पंचायत राज पदाधिकारी मनीष कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला आपदा पदाधिकारी, अनुमंडल लोकशिकायत पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी आदि के अलावे अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारीगण व सभी थानों के थानाध्यक्ष व पुलिसबल मौजूद थे।
कल मनाए जाने वाले त्योहार के निमित प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था की गई है। 200 से भी अधिक फ़ोर्स माँगवाये गए हैं। 10 कैमरे व 2 ड्रोन पूरी जुलूस की गतिविधियों को डिजिटल रूप से कैद करेंगे। कुल 78ब points को चिन्हित कर दंडाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीजे पर पूर्णता प्रतिबंध रहेगा। अनुमंडल कार्यालय में 24 घण्टे कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा। उपद्रवी तत्वों पर पैनी नजर रहेगी एवं माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्ती की जाएगी।