नज़रिया न्यूज़ (विकास प्रकाश), अररिया।
जमीन संबंधित मामले में गड़बड़ी करने के मामले में जिले के पलासी प्रखंड अन्तर्ग वार्ड-01 के रहनेवाले दिलीप कुमार साह पिता बासुदेव साह ने अपने अधिवक्ता नीरज कुमार झा के माध्यम से शुक्रवार को सीजेएम अमरेन्द्र प्रसाद के न्यायलय मे भारतीय न्याय संहिता की धारा 127 (2), 115 (2), 318 (4), 308 (2), 316 (2), 338, 336 (3), 352, 351 (2) (3) के तहत पलासी अंचल के अंचलाधिकारी सुशील कांत सिंह व हल्का चौरी के राजस्व कर्मचारी विकास कुमार के विरुद्ध परिवाद दायर किया है।
परिवादी के अधिवक्ता नीरज झा ने बताया कि अंचलाधिकारी व राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध संज्ञान लेने की गुहार लगायी गयी है।






















