नजरिया न्यूज़ अररिया। विकाश प्रकाश। अररिया आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय के समीप स्कूल भान की चपेट में आने से केंद्रीय विद्यालय की एक बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा बच्ची को आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के दौरान बच्ची को मृत घोषित कर दिया, वहीं घटना के बाद बच्ची के परिजनों के बीच कोहरा मच गया है।
वही मृत बच्ची की पहचान पूर्णिया जिले के कामाख्या स्थान भवानीपुर निवासी ओमप्रकाश मेहता की 6 वर्षीय बेटी चित्रणवी कुमारी के रूप में की जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अररिया आरएस थाना पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी अनुसार मृत बच्ची शहर के कृष्ण पुरी वार्ड संख्या 09 में अपने नाना रामानंद मेहता के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी।
घटना को लेकर जानकारी देते हुए मृत बच्ची के नाना रामानंद मेहता ने बताया कि उनकी नतनी केंद्रीय विद्यालय में क्लास वन में पढ़ाई करती है। बुधवार की दोपहर अचानक उनके मोबाइल पर स्कूल के टीचर के द्वारा फोन कर कहा गया कि उनकी नतनी का एक्सीडेंट हो गया है। आप सदर अस्पताल पहुंचिए, जब वह सदर अस्पताल पहुंचे तो,
उन्होंने देखा कि उनकी नतनी का शव अस्पताल परिसर के बाहर सनशाइन बोर्डिंग स्कूल के वाहन में पड़ा है। और वहां में ना तो ड्राइवर मौजूद है और ना तो स्कूल के कोई शिक्षक जिसके बाद उन्होंने अपनी नतनी को उठाकर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के दौरान उनकी नतनी को मृत घोषित कर दिया।






















