नज़रिया न्यूज़ (विकास प्रकाश), अररिया।
मंगलवार को व्यवहार न्यायालय प्रांगण में जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हर्षित सिंह के द्वारा व्यवहार न्यायालय, अररिया के प्रांगण से न्याय रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 
न्याय रथ अररिया जिले के विभिन्न दूर-दराज के क्षेत्रों में जाकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.09.2024 के संबंध में लोगों को जागरूक करेगी और उन्हें अपने सुलहनीय प्रकृति के मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निष्पादित करने हेतु प्रेरित करने का कार्य करेंगे।
न्याय रथों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया के अतिरिक्त विभिन्न बैंकों के भी वाहन पोस्टर-बैनर के साथ शामिल हुए।
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह ने बतलाया कि राष्ट्रीय लोक अदालत आपसी विवादों के हमेशा के समाप्त करने का बहुत ही सरल माध्यम है। इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
पुनः जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया श्री हर्षित सिंह की अध्यक्षता में सभी न्यायिक पदाधिकारीगण एंव बैंक कर्मियों के साथ बैठक भी की गई।
इस बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14-09-2023 के संबंध में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
अध्यक्ष हर्षित सिंह के द्वारा पदाधिकारीगण एवं बैंक कर्मियों से यथासंभव अधिक से अधिक मामलों में पक्षकारों के साथ प्री काउंसलिंग कर वादों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु कहा गया।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अरयिा श्री रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को निष्पादित कर इसे सफल बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियाॅ पूर्ण कर ली गई है।
न्याय वाहनों को भेजने का उद्येश्य अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेने हेतु प्रेरित करना है।
मौके पर एडीजे-01 मनोज कुमार तिवारी, एडीजे-2 संजय कुमार रॉय, एडीजे-04 रवि कुमार, एडीजे-06 अजय कुमार, एक्सक्लुसिव स्पेशल एक्साइज जज-01 राजीव रंजन सिंह, एक्सक्लुसिव स्पेशल एक्साइज जज-02 संतोष कुमार गुप्ता, सीजेएम अमरेन्द्र प्रसाद, अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, एसडीजेएम श्रीपार्थ, एसीजेएम सह सबजज सह जेजेबी प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट प्रीति रॉय, जेएम सह एडिशनल मुन्सिफ़ स्कन्द राज, मुन्सिफ़ मो मंजूर आलम, जेएम सह एडिशनल मुन्सिफ़ क्रमशः उदयवीर सिंह, विकास कुमार, राजन कुमार, गजेन्द्र कुमार चौरसिया व आशीष आनंद, जेएम फर्स्ट क्लास क्रमशः प्रणव कुमार व संतोष कुमार, जेएम सेकेंड क्लास क्रमशः मो कामरान, कुमारी प्रीति, सादाब समर गौस, मुकेश कुमार, प्रभात व मिथिलेश कुमार दास सहित विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी, डीएलएसए के सभी पैनल अधिवक्ता, पीएलवी, मेडिएशन फोरम के सभी अधिवक्ता पदाधिकारी, एलएडीसी के अधिवक्ता पदाधिकारी, मीडिया कर्मी व कोर्ट के कर्मी सक्रिय देखे गये।






















