नजरिया न्यूज अररिया आरएस। मंगलवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अररिया में राजभाषा हिंदी दिवस सह हिन्दी पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य मिथिलेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके की गई । सभी शिक्षकों ने भारतेंदु हरिश्चंद्र जी के चलचित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक गिरधर प्रसाद साह ने हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतेंदु हरिश्चंद्र जी के जीवन परिचय से अवगत कराया। साथ ही साथ हिंदी पखवाड़ा मानने के उद्देश्य भी बताए। इस कार्यक्रम के दौरान पूजा कुशवाहा, स्मिता कुमारी, स्वस्तिका सिंह,ललित मोहन, मो अयुब व विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज। महान पुरुषों ने क्या कहा है, उससे महत्वपूर्ण उनके जीवन को जीने की कोशिश।...




















