पटना :-बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 7 सितंबर, 2024 को 43 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले की घोषणा की है। इस फेरबदल के तहत विभिन्न जिलों के समाहर्ताओं और विभागीय पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अररिया और पूर्णिया में नए अधिकारी
अनिल कुमार (2017 बैच) को अररिया का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे पहले बिहार एड्स नियंत्रण परियोजना निदेशक के रूप में कार्यरत थे।
कुमार मंगलम (2014 बैच) को पूर्णिया का नगर आयुक्त बनाया गया है। वे पहले कटिहार के नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे।
अररिया के डीएम बने IAS अनिल कुमार
अन्य प्रमुख नियुक्तियां:
विशाल राज (2017 बैच) को किशनगंज का डीएम नियुक्त किया गया है। वे पहले राज्य परिवहन आयुक्त, पटना के पद पर कार्यरत थे।
तरनजोत सिंह (2017 बैच) को मधेपुरा का डीएम बनाया गया है। वे पहले मत्स्य, पशु और मत्स्य संसाधन के निदेशक थे।
इनायत खान (2012 बैच) को निबंधक, सहयोग समितियां, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। वे पहले अररिया के जिलाधिकारी थे।
तबादला सूची निम्नलिखित है:
राज कुमार (2010 बैच) पूर्व पद: समाहर्ता भोजपुर, आरा, नई तैनाती: प्रबंध निदेशक, कम्फेड, पटना
पंकज कुमार (2010 बैच) पूर्व पद: समाहर्ता शिवहर, नई तैनाती: निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, बिहार, पटना
मो. नैय्यर इकबाल (2010 बैच) पूर्व पद: खान निदेशक, नई तैनाती: विशेष सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना
राकेश कुमार (2010 बैच) पूर्व पद: समाहर्ता जमुई, नई तैनाती: निदेशक, चकबंदी, बिहार, पटना
मिथिलेश मिश्र (2011 बैच) पूर्व पद: निदेशक, मध्याह्न भोजन, नई तैनाती: DM, लखीसराय
श्री नवीन कुमार (2011 बैच) पूर्व पद: समाहर्ता रोहतास, नई तैनाती: राज्य परिवहन आयुक्त, बिहार, पटना
सुनील कुमार यादव (2012 बैच) पूर्व पद: अपर सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, नई तैनाती: अपर सचिव, श्रम संसाधन विभाग, बिहार, पटना
श्री योगेंद्र सिंह (2013 बैच) पूर्व पद: समाहर्ता समस्तीपुर,नई तैनाती: निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बिहार, पटना
आनंद शर्मा (2013 बैच) पूर्व पद: अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, नई तैनाती: निदेशक, पंचायती राज, बिहार, पटना
डॉ. जितेंद्र गुप्ता (2013 बैच)पूर्व पद: पदस्थापन की प्रतीक्षा में, नई तैनाती: संयुक्त सचिव, बिहार राज्य योजना परिषद, पटना
डॉ. विद्या नंद सिंह (2013 बैच) पूर्व पद: उप निदेशक, पंचायती राज, नई तैनाती: निदेशक, अर्थ एवं सांख्यिकी, योजना एवं विकास विभाग, बिहार, पटना
श्रीमती उदिता सिंह (2014 बैच) पूर्व पद: बंदोबस्त पदाधिकारी नालंदा, नई तैनाती: DM, रोहतास, सासाराम
रोशन कुशवाहा (2014 बैच)पूर्व पद: समाहर्ता बेगूसराय, नई तैनाती: DM, समस्तीपुर
संजय कुमार (2014 बैच) पूर्व पद: पदस्थापन की प्रतीक्षा में, नई तैनाती: अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना
अतुल कुमार वर्मा (2014 बैच) पूर्व पद: उप विकास आयुक्त, शिवहर, नई तैनाती: प्रशासक, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, पटना
श्रीमती जे. प्रियदर्शिनी (2015 बैच) पूर्व पद: समाहर्ता शेखपुरा, नई तैनाती: निदेशक, भू-अभिलेख एवं परिमाप, बिहार, पटना
तुषार सिंगला (2015 बैच) पूर्व पद: समाहर्ता किशनगंज, नई तैनाती: DM, बेगूसराय
श्रीमती वर्षा सिंह (2016 बैच) पूर्व पद: समाहर्ता अरवल, नई तैनाती: संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना
विजय प्रकाश मीणा (2016 बैच) पूर्व पद: समाहर्ता मधेपुरा, नई तैनाती: निदेशक, निःशक्तता, बिहार, पटना
तनय सुल्तानिया (2017 बैच) पूर्व पद: उप विकास आयुक्त, पटना, नई तैनाती: DM, भोजपुर, आरा
आरिफ अहसन (2017 बैच) पूर्व पद: संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास, नई तैनाती: DM, शेखपुरा
विवेक रंजन मैत्रेय (2017 बैच) पूर्व पद: निदेशक, हस्तकरघा, नई तैनाती: DM, शिवहर
कुमार गौरव (2017 बैच) पूर्व पद: नगर आयुक्त, दरभंगा, नई तैनाती: DM, अरवल
श्रीमती अभिलाषा शर्मा (2017 बैच) पूर्व पद: नगर आयुक्त, गया, नई तैनाती: DM, जमुई
अभय कुमार झा (2017 बैच) पूर्व पद: प्रशासक, बिहार राज्य पथ परिवहन, नई तैनाती: प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पाठ्य-पुस्तक प्रकाशन निगम, पटना
आशुतोष द्विवेदी (2018 बैच) पूर्व पद: पदस्थापन की प्रतीक्षा में, नई तैनाती: संयुक्त सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार, पटना
वैभव श्रीवास्तव (2018 बैच) पूर्व पद: पदस्थापन की प्रतीक्षा में, नई तैनाती: निदेशक, सूचना एवं संपर्क, सूचना एवं जन संपर्क विभाग, बिहार, पटना
(अतिरिक्त प्रभार: प्रबंध निदेशक, बिहार संवाद समिति, पटना)
विनोद दूहन (2018 बैच) पूर्व पद: पदस्थापन की प्रतीक्षा में, नई तैनाती: निदेशक, खान एवं भू-तत्व विभाग, बिहार, पटना
अभिषेक रंजन (2018 बैच) पूर्व पद: पदस्थापन की प्रतीक्षा में, नई तैनाती: निदेशक, मत्स्य, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार, पटना
शेखर आनंद (2018 बैच) पूर्व पद: पदस्थापन की प्रतीक्षा में, नई तैनाती: निदेशक, तकनीकी विकास, उद्योग विभाग, बिहार, पटना
निखिल धनराज निप्पणीकर (2018 बैच) पूर्व पद: पदस्थापन की प्रतीक्षा में, नई तैनाती: निदेशक, हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय, उद्योग विभाग, बिहार, पटना
नितिन कुमार सिंह (2018 बैच) पूर्व पद: पदस्थापन की प्रतीक्षा में, नई तैनाती: निदेशक, कृषि विभाग, बिहार, पटना
श्रीमती साहिला (2018 बैच) पूर्व पद: पदस्थापन की प्रतीक्षा में, नई तैनाती: संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार, पटना
श्रीमती प्रतिभा रानी (2018 बैच) पूर्व पद: पदस्थापन की प्रतीक्षा में; नई तैनाती: परियोजना निदेशक, बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी, पटना, (अतिरिक्त प्रभार: मिशन निदेशक, जल-जीवन हरियाली, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना)
समीर सौरभ (2019 बैच) पूर्व पद: उप विकास आयुक्त, मोतिहारी, नई तैनाती: उप विकास आयुक्त, पटना
कुमार अनुराग (2019 बैच) पूर्व पद: पदस्थापन की प्रतीक्षा में, नई तैनाती: नगर आयुक्त, गया
श्रीमती गुंजन सिंह (2020 बैच) पूर्व पद: पदस्थापन की प्रतीक्षा में, नई तैनाती: विशेष कार्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना
मनोज कुमार (2010 बैच) पूर्व पद: अपर सचिव, नगर विकास एवं आवास, नई तैनाती: अपर सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार, पटना
ये तबादले प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन और नए विभागीय चुनौतियों के समाधान के लिए किए गए हैं। अधिकारियों को उनकी नई भूमिकाओं में सफलता की शुभकामनाएं।