नजरिया न्यूज़ अररिया – महिला थाना ने पोक्सो एक्ट – 2012 के प्राथमिककी अभियुक्त शुकरा ऋषिदेव उर्फ विपिन कुमार उर्फ दीपेन कुमार उम्र 21 साल लहटोरा निवासी को अररिया से विधिसंबाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है आरोपी के ऊपर पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज था थाना अध्यक्ष के द्वारा जेल भेजने की बात कही गई है।
बताते चले कि अररिया पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 205 दिनों के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। महिला थाना काण्ड संo- 04/24 दिनांक- 08/02/24 धारा – 341/323/324/307/376(AB)/504भाo दo विo एवं 06 पोकसो एक्ट – 2012 के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त- शुकरा ऋषिदेव उर्फ बिपिन कुमार उर्फ दिपेन कुमार उम्र-21साo- लहटोरा वार्ड नंo- 06 थाना व जिला- अररिया को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी पोकसो एक्ट मामले में अररिया महिला पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, जिसमें पुलिस ने 205 दिनों के अंदर आरोपी को इतनी जल्दी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
महिला थाना प्रभारी ने बताया कि
गिरफतारी के संबंध में महिला थाना प्रभारी ने बताया कि इश्तिहार तमिल किया गया था जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।