नजरिया न्यूज़ अररिया। महलगांव पुलिस ने फिरौती के एक मामले में हथियार का भय दिखा कर महलगांव थाना अंतर्गत ग्राम ताहा चौक से अभिषेक कुमार एवं मदन विश्वास पंचोली थाना महलगांव अररिया निवासी को अपहरण कर लिया गया था तथा अपहरणकर्ता के द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से फिरौती का 8 लाख रुपया की मांग की गई थी मामले की गंभीरता को देखते हुए महलगांव पुलिस ने दोनों युवकों को बरामद कर लिया है इस संबंध में महलगांव थाना कांड संख्या 29/ 24 दर्ज की गई थी।
इस कांड में मुख्य आरोपी मोहम्मद सलमान उर्फ असहाज पिता मोहम्मद कासिम राजवाकोल थाना महलगांव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है वहीं युवक के पास से एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया है एवं अपराधी का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है।
किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज। महान पुरुषों ने क्या कहा है, उससे महत्वपूर्ण उनके जीवन को जीने की कोशिश।...




















