नजरिया न्यूज सुपौल अभिमन्यु मिश्रा।
भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष पवन कुमार हजारी के डहरिया स्थित आवास पर मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओ की बैठक हुई, मंडल अध्यक्ष श्री हजारी की अध्यक्षता एवं महामंत्री सत्यप्रकाश के संचालन में हुई बैठक में सदस्यता अभियान 2024 को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया, बैठक में मंडल सदस्यता प्रभारी सह जिलामंत्री चंद्रगुप्त मंडल, मंडल व मोर्चा के पदाधिकारियों के अलावे शक्तिकेंद्र प्रमुख व बूथ अध्यक्ष सामिल हुए, वक्ताओ ने कहा कि एक सितंबर से पुरे देश में पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा, एक सितंबर को शक्तिकेंद्र प्रमुख व बूथ अध्यक्ष को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम है, अभियान के प्रथम दिन पीएम मोदी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाने के बाद पुरे देश में अभियान की शुरुआत की जाएगी, 10 करोड लोगों को सदस्यता ग्रहण कराने का लक्ष्य रखा गया है, बूथों का ग्रेडेशन करते हुए सदस्य बनाना है, जिस बूथ पर पार्टी को कम वोट प्राप्त हुआ है वहां अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाना है, कहा कि जिस परिवार में एंड्रॉयड मोबाइल नहीं है वहां अपने या पडोसी के मोबाइल से जोडना है, सभी शक्तिकेंद्र प्रमुख व बूथ अध्यक्ष को टोली बनाकर सदस्यता के लिए घर घर जाना है, किसी भी प्रकार की समस्या आने पर प्रभारी या प्रशिक्षित व्यक्ति से मदद ले सकते हैं, प्रत्येक बूथ पर दो सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित है, सक्रिय सदस्य बनने के लिए एक सौ सदस्य बनाना अनिवार्य है, अभियान का उद्देश्य सदस्यता के साथ साथ पार्टी की विचारधारा से अधिक से अधिक लोगों को जोडना भी है, 8800002024 पर मिस्डकाॅल देकर अथवा नमो एप्प के माध्यम से भी पार्टी का सदस्य बन सकते हैं, दीप प्रज्वलन के बाद राष्ट्रीय गीत से आरंभ हुई बैठक का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया, मौके पर वरीष्ठ नेता शालीग्राम पांडेय, सुशील प्रसाद कर्ण, मंडल उपाध्यक्ष ललितेश्वर पांडेय, महामंत्री चंद्रदेव पासवान, भाजयुमो महामंत्री रवि पांडेय, मिडिया प्रभारी रामटहल भगत, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरीता साह, गोपाल नारायण सिंह, अशोक कुमार सिंह, शिवनंदन साह, रवींद्र मोदी, सुधीर पाठक, श्रवण सरदार, बिनोद साह, कौशल्या देवी, जयकृष्ण कुमार, शत्रुघन शर्मा, उपेंद्र साह, अरविंद राय, अशोक दास, कंचन पांडेय, मनोज मंडल, शिवशंकर मेहता, मनोज झा, सिकेंद्र मंडल, प्रमोद शर्मा, जयनारायण शर्मा आदि सामिल हुए।