- चोरी के आरोपी युवक के प्राइवेट पार्ट में मिर्च डालने का वायरल हुआ था वीडिओ
- एसपी ने सोशल मिडिया X को वीडिओ हटाने को लेकर लिखा है पत्र
नजरिया न्यूज अररिया। विकाश प्रकाश।
अररिया में अमानवीय कृत्य वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने करा रुख अख्तियार करते हुए अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। वहीं अब पुलिस ने पांच गिरफ्तारी के बाद वीडियो अपलोडर की पहचान कर आगे की कार्रवाई करने की बात बता रही है। इस पूरे मामले में अररिया एसपी अमित रंजन ने कहा है कि हम वीडियो के स्रोत और अपलोडर की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं साथ ही हमने इस पोस्ट को सोशल मीडिया X से हटाने को लेकर पत्राचार भी किया है।
बता दें कि बीते दिनों अररिया नगर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर में एक बाइक चोर को पकड़ कर पहले तो हाथों को रस्सी से बांध दिया और फिर नग्न कर उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डालने जैसा वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था। जिसके बाद इस सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल किया गया। इस पूरे मामले के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और एक के बाद एक अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं अब अररिया पुलिस को वीडियो अपलोडर और सोर्स की तलाश है।






















