नजरिया न्यूज अररिया। अररिया पुलिस ने रानीगंज थानांतर्गत घटित गोली हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए 04 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। मृतक अमरोज आलम की पत्नी के फर्दब्यान के आधार पर पांच नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए
आसूचना संकलन उपरांत यह बात प्रकाश में लाई कि कांड के प्राथमिकी अभियुक्तों द्वारा एक साजिश के तहत 02 लाख रुपया देकर मृतक की गोली मारकर हत्या कराई गई थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों में आशिष कुमार यादव, सुरज कुमार उर्फ सूर्या यादव, मो. उमर आलम, और इमादुल्लाह उर्फ इमदा शामिल हैं। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी और घटना में प्रयुक्त आर्म्स की बरामदगी हेतु छापेमारी जारी है।
नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत
नजरिया न्यूज़ नरपतगंज,अररिया। नरपतगंज थाना क्षेत्र के गोरराहा चौक पर बीते दिनों सरेशाम हुई गोलीबारी और मारपीट की घटना से...






















