नजरिया न्यूज अभिमन्यु मिश्रा, सुपौल।
छातापुर थाना परिसर स्थित अतिथि कक्ष में शनिवार को चेहल्लूम पर्व एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के तैयारी की समीक्षा की गई, बीडीओ डा राकेश गुप्ता ने थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार एवं सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठकर उन्हे जिला प्रशासन के आदेश से अवगत कराया, वहीं दोनों ही पर्व के दौरान अत्यंत सतर्कता व सावधानी बरतने का निर्देश दिया, ताकि विधि व्यवस्था संधारण में किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न नहीं हो सके, बीडीओ ने बताया कि चेहल्लूम पर्व एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतू डीएम एवं एसपी के द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है, आदेश के साथ साथ चिन्हित स्थलों पर डंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियूक्ति भी की गई है,
छातापुर थानाक्षेत्र के छातापुर बाजार, चुन्नी, लालपुर हाट, मकुरजा हाट, महद्दीपुर, भागवतपुर में विशेष निगरानी करने का आदेश प्राप्त है, सभी डंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पर्याप्त संख्या में सशस्त्र व लाठी बलों के साथ प्रतिनियुक्ति स्थलों पर समय से पूर्व पहुंचना सुनिश्चित करेंगे, बताया कि वे स्वयं भी थानाध्यक्ष के साथ भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था संधारण का जायजा लेते रहेंगे, मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर भगत, पंसस शेख नुरुद्दीन, मो साबीर, राजु पासवान के अलावे पुअनि धर्मेंद्र सिंह, विजय पासवान, प्रियंका कुमारी चौहान, संदीप कुमार सिंह आदि मौजूद थे






















