सांसद ने कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात
देशवासियों को प्रेरित करती है प्रधानमंत्री जी के मन की बात- सांसद
नजरिया न्यूज अररिया। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने अररिया स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष कार्यक्रम मन की बात सुनी। सांसद ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को प्रेरणादायी बताते हुए
कहा कि देश के करोड़ो युवाओं को इस कार्यक्रम के जरिए समाजहित व देशहित में कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है, सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के जरिए देश के युवाओं को स्टार्टअप इंडिया के तहत उन्हें नई शुरुआत करने का मंत्र देते हैं, और बीते कुछ सालों में देश के युवाओं ने मन की बात से प्रेरणा लेकर देश को और समाज को मजबूत करने का काम किया है।






















