- कृष्ण जन्माष्टमी के दिन ही नानु बाबा हुआ था जन्म
- मंदिर को दिया गया है आकर्षक रूप,मंदिर पहुंचेंगे हजारों भक्त
नजरिया न्यूज़ अररिया। विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर के साधक सरोजनंद जी महराज उर्फ नानू बाबा के जन्मदिन के मौके पर मां काली को महाभोग लगाया जायेगा। इसके साथ ही मंदिर को भी आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। जिसकी तैयारी पुरी कर ली गयी है।
नानु बाबा के शिष्य अरूण मिश्र, रामजिनिस पासवान ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन ही मां खड्गेश्वरी के साधक नानु बाबा का जन्म हुआ था। इसलिए भगवान के जन्मोत्सव के साथ-साथ परज पूज्य साधक नानू बाबा का जम्मोत्सव भी हर्षोल्लास के साथ मंगलवार को मनाया जायेगा। इस मौके पर काली मंदिर में महाभोग का आयोजन भी किया जायेगा।यह आयोजन भगवान कृष्ण जन्माष्टमी के दिन यानी मंगलवार को होगा।
जबकि सोमवार को भगवान कृष्ण का जन्म होगा और मंगलवार को जन्मोत्सव मनाया जायेगा। बता दे कि नानु बाबा के जन्मोत्सव पर पड़ोसी देश नेपाल समेत अन्य राज्यों से काली मंदिर पहुंच कर मां खड्गेश्वरी से नानु बाबा की दीर्घायु जीवन की कामना करते है।






















