नजरिया न्यूज़ फारबिसगंज/अररिया। वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुमार रणजीत के पिता और क्षेत्र के प्रसिद्ध पूर्व पत्रकार, साहित्यकार तथा कवि 92 वर्षीय नागेश्वर प्रसाद ‘मधुप’ का गुरुवार की रात निधन हो गया। नागेश्वर प्रसाद ‘मधुप’ ने 60 और 70 के दशकों में विभिन्न समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के साथ न्यूज एजेंसी में पत्रकारिता की। वे शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान देने के लिए प्रसिद्ध थे और फारबिसगंज के द्विजदेनी स्मारक उच्च विद्यालय से शिक्षक के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।
हिन्दी साहित्य के प्रति उनकी विशेष लगाव के चलते वे साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और प्रोत्साहन देते रहे। हाल ही में उनकी स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई थी। उनके आकस्मिक निधन पर डिजिटल मीडिया परिवार ने गहरी शोक व्यक्त की है साथ ही साथ डिजिटल मीडिया के राजीव सिंह, विकास प्रकाश, सुमन ठाकुर, शुभम कुमार, विपुल कुमार कर्ण के साथ-साथ स्थानीय व जिला स्तरीय शिक्षा विदों, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मॉरीशस में बिहार की कला और संस्कृति की गूँज: सचिव श्री प्रणव कुमार ने राष्ट्रपति और मंत्रियों से की ऐतिहासिक मुलाकात
- पांडुलिपि संरक्षण और मिथिला पेंटिंग के अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा -पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने...






















