नजरिया न्यूज़ अभिमन्यु मिश्रा,सुपौल। सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित एल एन सभागार में गुरुवार को बीडीओ डा राकेश गुप्ता ने बीएलओ के साथ समीक्षात्मक बैठक की, दो पालियों में हुई बैठक में निर्वाचक सुचि का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 2025 हेतू आवश्यक निर्देश दिया गया, बैठक में बीपीआरओ देश कुमार, निर्वाचन कार्यालय के हरेंद्र कर्ण के अलावे अधिकांश बीएलओ सामिल हुए, बीडीओ ने सभी बीएलओ को मतदाताओ के घर घर जाकर सत्यापन का कार्य 29 अगस्त तक शतप्रतिशत पूर्ण करने को कहा,
दोहरी प्रविष्टी वाले मतदाता, मृत मतदाता एवं स्थाई रूप से पलायित मतदाताओ की पहचान कर प्रपत्र सात के द्वारा मतदाता सुचि से विलोपित करना है, प्रपत्र आठ के माध्यम से मतदाता के गलत फोटो की सही फोटो लगाया जाना है, बैठक में 14 सौ से अधिक वोटर वाले चिन्हित 31 बूथों के यूक्तिकरण किये जाने व नये बूथों का प्रस्ताव की समीक्षा की गई,
जहां निर्वाचकों के गृह संख्यावार सेक्सनवार चिन्हित करते हुए नये बूथों का प्रस्ताव देने को कहा गया, बीडीओ ने जानकारी देते बताया कि छातापुर विधानसभा में कुल बूथों की संख्या 324 है, जिसमें 186 बूथ छातापुर प्रखंड अंतर्गत है, प्रखंड में 166 बूथ विभिन्न सरकारी विद्यालयों में है, जबकि 11 बूथ पंचायत भवन में, छह बूथ सामुदायिक भवन में तथा एक बूथ ऑगनवाडी केंद्र में स्थापित है।
किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज। महान पुरुषों ने क्या कहा है, उससे महत्वपूर्ण उनके जीवन को जीने की कोशिश।...




















