नजरिया न्यूज़ अररिया। सितंबर को व्यवहार न्यायालय, अररिया के प्रांगण में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, शुक्रवार को जिला विधिक प्राधिकार, अररिया के अवर न्यायाधीश सह सचिव, रोहित श्रीवास्तव के प्रकोष्ठ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक दोपहर 12:30 बजे बैंक अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान, सभी उपस्थित अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। रोहित श्रीवास्तव ने कहा कि अदालत का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों को चिन्हित कर उनका निष्पादन करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे संबंधित पक्षधरों को नोटिस निर्गत करें और मामले का समाधान करें।
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रीति Mishra,B.M ,CENTRAL BANK OF INDIA अररिया, अररिया, विनोद प्रसाद, वरीय अधिवक्ता, बिनीत प्रकाश, अधिवक्ता, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी, एलडीएम अररिया सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाना और राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाना था, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन किया जा सके।






















