आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज।
रानीगंज रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ.रोहित कुमार को शिकायत मिली थी कि रानीगंज बाजार में रक्षाबंधन के मौके पर सड़क किनारे खुले में मिठाई दुकानदारों के द्वारा मिठाई बेची जा रही है.शिकायत मिलते हीं रेफरल प्रभारी डॉ.रोहित कुमार के निर्देश पर एक टीम के द्वारा मिठाई दुकानों पर छापेमारी किया गया.
छापेमारी टीम में स्वास्थ्यकर्मी मो.वसीम अकरम,गुंजेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे.टीम में शामिल वसीम रजा ने बताया कि रेफरल प्रभारी के निर्देश पर मिठाई दुकान का जांच किया गया. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर रेफरल अस्पताल रानीगंज द्वारा खुले में बिक रही मिठाई, जिसमें मक्खियाँ पाई जा रही थीं, की जांच की गई। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा के मानकों को बनाए रखने के लिए की गई थी। खुले में बिकने वाली मिठाइयों के कारण स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं की संभावना रहती है, इसलिए प्रशासन द्वारा इनकी गुणवत्ता की जाँच करना आवश्यक होता है। इस तरह की जांच से लोगों की सेहत को सुरक्षित रखने और मिलावटखोरी को रोकने में मदद मिलती है।
जिसमें दो तीन दुकान को छोड़कर बांकी मिठाई दुकानदार सड़क किनारे खुले में मिठाई बेच रहे थे.उन दुकानदारों को मिठाई को ढंक कर रखने का सख्त हिदायत दिया गया फिर मिठाई जो सड़क किनारे मिठाई लगी थी उसे दुकान के अंदर करवाया गया






















